फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम पर भड़के आजम, कहा- ये दिन देखने के लिए हम अापको यहां लेकर आए थे?

Thu, 16 Mar 2017 04:39 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
उतर प्रदेश विधानसभा मिली हार के बाद भी समाजवादी पार्टी के नेताओं में कोई बदलाव नहीं आया है। वह जब चाहे जहां चाहें, अपना गुस्सा दिखाते हुए नजर आ जाते हैं। ताजा मामले में सपा के दिग्गज नेता आजम खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में वह रामपुर के एसडीएम अभय कुमार गुप्ता को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं। आजम रामपुर विधानसभा में मिली जीत का मतगणना सर्टिफिकेट लेने आए  थे, लेकिन रास्ता खराब होने की वजह से उन्हें मतगणना दफ्तर तक कीचड़ भरे रास्ते से पैदल जाना पड़ा। जिसके बाद रास्ते की खराब हालात पर एसडीएम आजम के गुस्से का शिकार हो गए। 

खान ने एसडीएम पर किए अहसानों के याद दिलाते हुए कहा, 'क्या इसीलिए हम आपको ट्रांसफर कराकर यहां लाए थे। आप तो कूड़े में पड़े हुए थे। आप रोए थे और अब इतनी जल्दी नजरें बदलते हो। क्या हमें इस रास्ते से लाने पर आपको शोभा मिली। अगर फिसल जाए तो पूरी नेशनल न्यूज में तमाशा बन जाए।'
विज्ञापन


बता दें कि 11 मार्च को आए यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा को 312 सीटें, सपा को 47, बसपा को 19 और कांग्रेस पार्टी को 7 सीटें मिली हैं। वहीं बीजेपी को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। हालांकि आजम खान की रामपुर विधानसभा क्षेत्र से यह लगातार विधायक के रूप में 11वीं जीत थी। 
विज्ञापन





  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें