फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से जूझ रही सपा को महागठबंधन से आस

Sat, 05 Nov 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Akhilesh with Lalu and Shivpal
विज्ञापन
रजत जयंती मना रही समाजवादी पार्टी ने सभी सपा नेताओं को एक मंच पर लाकर ये साबित करने की कोशिश की कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। साथ ही वह अन्य दलों के साथ महागठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में जाना चाहती है। लेकिन क्या सही मायने में सब कुछ ठीक है, ऐसा प्रतीत होता नहीं है।
विज्ञापन


क्योंकि अगर सब कुछ ठीक होता तो मुख्यमंत्री अखिलेश ने बेनी प्रसाद के पैर तो छूए लेकिन चाचा शिवपाल को दूर से प्रणाम किया। दोनों में कोई दूरियां नही हैं ये दिखाने के लिए लालू यादव को दोनों का हाथ मिलवाना पड़ा। इसके बाद ही अखिलेश ने चाचा के पैर छुए।

यही नहीं शिवपाल ने जहां भतीजे अखिलेश के समर्थक को मंच पर धक्का दे दिया,वहीं भतीजे अखिलेश ने ये तक कह दिया कि अगर तलवार दी है तो उसे चलाएंगे। वहीं अगर महागठबंधन की बात की जाए तो सपा ने लालू, अजीत सिंह, शरद यादव और देवगौड़ा को एक मंच पर लाकर ये तो दिखाया की सपा चुनाव महागठबंधन के सहारे लड़ने और जीतने का सपना संजो रही है।
विज्ञापन


लेकिन क्‍या वाकई सपा को सहयोगी दल मदद करने में सक्षम हैं या वो सपा के सहारे खुद ही वोट बैंक तलाश रहे हैं। ये तो आने वाला समय बताएगा की कौन किसके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें