फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन बेमेल, लोकसभा चुनाव में नहीं होगा सफल: आठवले

Sat, 12 Jan 2019 04:33 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामदास आठवले
विज्ञापन

रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन बेमेल है जो 2019 के लोकसभा चुनाव में सफल नहीं होगा। सपा और बसपा के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद आठवले ने एक बयान में कहा, ‘‘यह गठबंधन बेमेल है। 

विज्ञापन


यह केवल सत्ता पाने के लिए किया गया है जो 2019 के लोकसभा चुनाव में सफल नहीं हो पाएगा।’’ उन्होंने दावा किया उत्तर प्रदेश में दलित समाज राजग गठबंधन के साथ रहेगा और 2014 की तरह 2019 में भी राजग को भारी सफलता मिलेगी।

आठवले ने यह भी कहा कि बसपा मुखिया सुश्री मायावती जी भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बता रही हैं जबकि पूर्व में कई बार वह भाजपा के सहयोग से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री भी बन चुकी हैं ।
विज्ञापन


दरअसल, सपा और बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश की 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे । दो सीटें छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं जबकि अमेठी और रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ना तय किया गया है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें