फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिसंबर से चेन्नई उपनगरीय ट्रेनों में पूरे हफ्ते यात्रा कर सकेंगी महिला यात्री

Sun, 13 Dec 2020 01:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

दक्षिण रेलवे का कहना है कि 14 दिसंबर से सप्ताह के सभी दिन महिला यात्रियों को चेन्नई में उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति होगी। इससे पहले दक्षिणी रेलवे ने महिलाओं को नॉन-पीक ऑवर्स के दौरान यात्रा करने की अनुमति दी हुई थी जबकि आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को पीक ऑवर्स के दौरान यात्रा की अनुमति है।

विज्ञापन


रियायत बढ़ाने के एक हिस्से के रूप में, दक्षिण रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सभी महिला यात्री 14 दिसंबर से सप्ताह के सभी दिन चेन्नई उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा कर सकती हैं। महिला यात्रियों के साथ आने वाले 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी यात्रा करने की अनुमति होगी।


विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस फैसले से महिला यात्रियों को फायदा होगा क्योंकि वे अब दिन भर चेन्नई उपनगरीय सेवाओं में यात्रा कर सकेंगी। दक्षिणी रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें जिसमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और अपनी यात्रा के दौरान वैध दस्तावेजों की जांच में रेलवे कर्मचारियों का सहयोग करना शामिल है।
विज्ञापन


अक्तूबर में दक्षिण रेलवे ने उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को केवल आवश्यक कर्मचारियों के लिए फिर से शुरू किया गया था। उसी महीने, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर चेन्नई में उपनगरीय ट्रेनों के पूर्ण परिचालन को फिर से शुरू करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें