फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत ने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को बताया था 'कृष्ण-अर्जुन' की जोड़ी, अब दी सफाई

Wed, 14 Aug 2019 08:36 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
रजनीकांत (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भगवान कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी बताकर प्रशंसा करने वाले अभिनेता रजनीकांत ने बुधवार को अपने बयान पर सफाई दी और अपने रुख का बचाव किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के लिए जो कुशल रास्ता अपनाया, मैंने उसके लिए उनकी तारीफ की थी।

उन्होंने कहा, ‘जिस तरह कश्मीर मुद्दे से वे निपटे, उन्होंने कूटनीतिक तरीके से इसे अंजाम दिया।’ अभिनेता ने कहा कि कृष्ण और अर्जुन से जोड़कर कहने का आशय यह था कि एक ने योजना बनाई और दूसरे ने उसे अंजाम दिया।
विज्ञापन


रजनीकांत ने कहा कि कश्मीर बड़ा मुद्दा है और यह राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने नेताओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें यह फर्क समझना चाहिए कि किस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा सकता है और किसका नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें