फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आम कैदी' हुईं शशिकला, 15 दिनों में मिलने पहुंचे सिर्फ 3 लोग

Sat, 29 Apr 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
sasikala
विज्ञापन
शशिकला एक आम कैदी की तरह जेल में सजा काट रही हैं ये साफ हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 दिनों में सिर्फ उनसे तीन लोग ही मिले हैं। ऐसा तब हुआ है जब उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा कस गया है और दोनों को पार्टी से कथित तौर पर दरकिनार कर दिया गया है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जेल अधिकारियों ने शशिकला से मिलने वालों की संख्या घटा दी है, लेकिन इसे सियासी माहौल से जोड़ कर देखा जा रहा है। शशिकला को वीआईपी सुविधाएं दिए जाने का विवाद उठने पर अधिकारी ने साफ कर दिया है कि उन्हें कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है और अब उनसे मिलने वालों की संख्या भी घटा दी गई है। 

आंकड़ों के मुताबिक जिन तीन लोगों से शशिकला मिली हैं उनमें एक डॉक्टर हैं जो उनके काफी करीबी माने जाते हैं। दरअसल, एक आरटीआई में खुलासा हुआ कि मार्च में करीब 19 लोगों ने शशिकला से मुलाकात की थी। जिसके बाद ही उनका विरोध किया जाने लगा था।
विज्ञापन


दरअसल, एक समय में शशिकला 31 दिन में 28 लोग मुलकात कर चुकी थी। अगर कर्नाटक जेल ke नियम देखे जाएं तो एक कैदी से 15 दिन के अंदर सिर्फ एक बार ही मिला जा सकता है। लेकिन शशिकला की ओर से इस कानून का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें