फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के एक स्कूल की बिल्डिंग में छुपे थे आतंकी, सुरक्षाबलों ने दो को किया ढेर

Sun, 25 Jun 2017 02:08 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हो रही है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी श्रीनगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में छुपे हुए हैं और लगातार क्रॉस फायरिंग कर रहे हैं। इस बीच सुरक्षाबलों की ओर से की गई फायरिंग में लश्कर के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। मारे गए आतंकियों की पहचान अबू इस्माइल और हमाद के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले एसपी ने बताया था कि बिल्डिंग में फंसे स्टॉफ को बाहर निकाल लिया गया है और लगातार सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।    Staff& ppl inside building were evacuated y'day. We'll hv room intervention done& get these terrorists eliminated: J&K DGP SP Vaid #Srinagar pic.twitter.com/B0dmMfkqCe — ANI (@ANI_news) June 25, 2017

इस मुठभेड़ में 2 जवानों  के घायल होने की खबर सामने आ रही है, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी 400 कमरे की डीपीएम स्कूल में छुपे हैं और इसी वजह से जवानों को उन्हें ट्रेस करने में दिक्कत हो रही है। बता दें कि आतंकी सेना पर लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से भी एलओसी से सटे नौशेरा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। ये सीजफायर सुबह करीब 6 बजे हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें