नोटबंदी का विरोध कर रही आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को घेर रही है। शुक्रवार को ट्विटर पर ट्रेंड्स में #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी ट्रेंड्स में शामिल रहा। इस हैशटैग के साथ किए गए अधिकतर ट्वीट्स आम आदमी पार्टी समर्थकों की ओर से किए गए।
लोग #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी के साथ लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में लिख रहे हैं।
डॉ. सफीन (@HasanSafin) ने ट्वीट किया, "कल एक परिवार मिला, गाँव से आया था। ना खाने के लिए छुट्टे थे ना वापिस जाने के लिए। आईडी ना होने की वजह से परेशान था। #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी"
गलती हो गई मोदी जी
एचडीएफसी एटीएम के सामने लाइन
- फोटो : अमर उजाला
बीएल जैन ईटुन्दा (@babulaljpr) ने ट्वीट किया, "किसी का बच्चा बीमार है, कोई देता नहीं उधार है, बच्चा बचाने दे रे मोदी, #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी।"
नोफल बशीर (@NOUFAL02066000) ने ट्वीट किया, "गलती हो गई अब 15 लाख नहीं मांगेंगे, मगर छुट्टा तो दे दे।" महेश (@mjdoshi) लिखते हैं, "मेहनत की कमाई नहीं मिल रही छुट्टे की तो बात ही छोड़ो।"
कांता धमीजा (@DhamijaKanta) लिखती हैं, "लोगों ने "नौटंकी बंद" करने को कहा मोदी जी ने "नोटबंदी" कर दी।"मुशर्रफ खान (@kmkhan11)लिखते हैं, "नौटंकी-बाजी और फर्री देशभक्ती से पेट नहीं भरता, पब्लिक ये सब जान गई है!"
आदिल अहमद खान (@AdilAmhad) लिखते हैं, "चाय पीनी है #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी।" प्रेरणा @prena_ ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार की खासियत ये रही कि उसने हर सवाल का मुंह राष्ट्रवाद और धर्म की तोप की ओर कर दिया_!"