फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलियों को दी जाएगी अच्छे व्यवहार की ट्रेनिंग

Sun, 15 May 2016 03:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

  • सभी प्रमुख स्टेशनों पर कुलियों के लिए रेलवे कराएगा वर्कशॉप
  • रेलवे के कामर्शियल विभाग के अफसरों को दी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन
कूली को दी जाएगी ट्रेनिंग - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों के सामने कुलियों का व्यवहार अच्छा हो इसके लिए रेलवे अब देश के तमाम स्टेशनों पर उन्हें ट्रेनिंग देगा। इस दौरान कुलियों के लिए इलाहाबाद समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर वर्कशाप आयोजित की जाएगी। वर्कशॉप में स्टेशनों में मौजूद सभी लाइसेंसी पोर्टरों (कुली) को शामिल होना होगा। रेलवे बोर्ड की ओर से कहा गया है कि वर्कशॉप कराने के बाद सभी जोनल रेलवे बोर्ड को उसके बारे में रिपोर्ट भी भेजें।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन को लंबे समय से अपने लाइसेंसी पोर्टरों की शिकायत मिल रही है कि ज्यादातर का यात्रियों के प्रति अच्छा आचरण नहीं है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने लाइसेंसी पोर्टरों को ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। इसके लिए कामर्शियल विभाग के अफसरों से कहा गया है कि वे समय-समय पर अपने यहां पोर्टरों के लिए वर्कशाप आयोजित कराएं। इस दौरान उन्हें यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने का प्रशिक्षण दिया जाए। ताकि वे विनम्रता से यात्रियों के समक्ष पेश हो। वर्कशॉप में यह भी बताया जाए कि लगेज का जो निर्धारित चार्ज है उसी से हिसाब से वे यात्रियों से भुगतान लें। 

सुरक्षा से संबंधित जानकारी देने का भी निर्देश बोर्ड ने दिया है। इसके अलावा विश्रामालयों एवं प्रतीक्षालयों में भी आवश्यक दिशा निर्देशों का चस्पा किया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 सितंबर 2016 तक करने को कहा गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर ट्रैफिक कामर्शियल (जनरल) डॉ. एसके अहिरवार की ओर से रेलवे के सभी जोनल महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें