फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचे 163 यात्री, लैंडिंग के दौरान फटे विमाने के चार टायर 

Sun, 15 May 2016 03:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • जर्मनी के म्यूनिख से 163 यात्री को लेकर मुंबई पहुंचा था लुफ्थांसा का विमान
  • मुंबई में लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन
लुफ्थांसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जर्मनी के म्यूनिक से मुंबई पहुंचे लुफ्थांसा के एक विमान के पीछे के चारों टायर उस समय फट गए, जब यह विमान मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। इस घटना से विमान में सवार 163 यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


जर्मनी की राष्ट्रीय विमानन कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 13 मई की रात 10:50 बजे म्यूनिक से मुंबई पहुंचे एयरबस ए330 विमान के पीछे के चारों टायर लैंडिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इसमें सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। यात्रियों को सीढ़ियों के जर‌िए विमान से उतारा गया। घटना रनवे 27 पर हुई।

इस हादसे के चलते कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई उड़ानों में देरी हुई। वहीं, विमानन नियामक डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर तेज स्पीड में लैंडिंग के दौरान टायर क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं होती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें