फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में फिर से आ सकता है भाजपा नीत गठबंधन, सीएम सोनोवाल बोले- लोगों का हमें आशीर्वाद रहा

Sun, 02 May 2021 02:04 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने से गदगद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को विश्वास जताया कि भाजपा नीत गठबंधन राज्य में फिर से सरकार बनाएगा।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार के असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता पर काबिज हो सकती है। दरअसल, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जो शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं, उन आंकड़ों में भाजपा नीत राजग कांग्रेस की अगुवाई वाला महागठबंधन आगे है। इधर, रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने से गदगद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को विश्वास जताया कि भाजपा नीत गठबंधन राज्य में फिर से सरकार बनाएगा।

विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपराह्न 12.15 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, अब तक आए 119 सीटों के आंकड़ों में राजग को 77 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। सोनोवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है। हम पक्के तौर पर कह सकते हैं कि भाजपा असम में सरकार बनाएगी। हम अपने साझेदार अगप और यूपीपीएल के साथ सत्ता में वापस आ रहे हैं।’

कहा- भाजपा के पक्ष में है रुझान
चुनाव से पहले भाजपा ने दावा किया था कि उसका गठबंधन 100 सीटें जीतेगा। इस बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘रुझान पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में हैं। पार्टी अपना लक्ष्य हासिल करेगी। बहरहाल, हमें अंतिम परिणाम के लिए इंतजार करना होगा।’ सोनोवाल माजुली विधानसभा क्षेत्र से अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें