फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी- समाज में नफरत फैलाने वाली ताकतों से मिलकर लड़ें

Tue, 15 Aug 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
soniya gandhi
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश को बधाई दी और सभी देशवासियों की प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय एकजुट हों और अलगाववाद, आतंकवाद और नफरत फैलाने वाली ताकतों से लड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को विभाजित करने वाली ताकतों को हराकर भारतीयता के मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा के लिए एकजुट हों।
विज्ञापन


पढ़ें: 71th Independence Day: कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी के जश्न में डूबा हिंदुस्तान

उन्होंने अपने संदेश में कहा, आज जरूरत है कि सभी भारतीय एक साथ मिलकर आतंकवाद और नफरत फैलाने वाली ताकतों से लड़ें। सोनिया ने अपने संदेश में राष्ट्र की प्रगति की कामना करते हुए कहा कि हमें स्वतंत्र भारतीय होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मैं देश की आजादी के 71वें वर्ष में सभी को शुभकामनाएं देती हूं।

पढ़ें: आजादी के 70 साल: राजनीति में इंदिरा इज इंडिया की कहानी

सोनिया ने कहा कि यह 71वां वर्ष आप सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लाये और आप स्वस्थ्य रहें। सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी  के मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

  Congress President Sonia Gandhi unfurls the tricolor at party headquarter in Delhi. #IndependenceDayIndia pic.twitter.com/sSb9CJRXjw — ANI (@ANI) 15 August 2017


वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्लाह ने लालकिले से पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों ने पीएम मोदी के भाषण को अच्छे से सुना है, लेकिन अब वो बातों से थक गए हैं, कोई कार्रवाई नहीं होती ।
  PM Modi's words for Kashmir have been very well received by people here but everyone here is weary of yet more talk & no concrete action. — Omar Abdullah (@OmarAbdullah) 15 August 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें