फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि पर बोलीं सोनिया गांधी- महिला अधिकारों की सुरक्षा के लिए अभी और प्रयास जरुरी 

Sun, 29 Sep 2019 03:00 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : Twitter @INCIndia
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि वर्तमान हालात में महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए लोगों को अभी और प्रयास करने की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर लोगों को बधाई संदेश में यह बात कही।

विज्ञापन


गांधी ने कहा कि आगामी नौ दिन में देवी के नौ रूपों की पूजा होती है और शक्ति की यह उपासना समाज में महिलाओं के अहम स्थान से भी जुड़ी है। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए और प्रयास करने की जरूरत है।

गांधी ने कहा कि देवी के नौ रूप साहस, वीरता, समृद्धि, शक्ति, बुद्धि, ज्ञान और सकारात्मक शक्तियों के प्रतीक हैं।उम्मीद करती हूं कि व्रत और पूजा अर्चना के जरिए उपासक अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएंगे और नकारात्मक शक्तियों को हराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नवदुर्गा पूजा पर वह उम्मीद करती हैं कि देश भर में भाईचारा, प्यार, शांति और शक्ति का संचार हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें