फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर बढ़ते अपराध के कारण इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी

Sun, 08 Dec 2019 11:29 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोमवार नौ दिसंबर को वह 73 साल की हो जाएंगी। देशभर के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म की घटनाओं और महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं से वह दुखी हैं। इसी वजह से उन्होंने अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया है। उनका यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जला दिया और वह दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई। 

वहीं हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ चार लोगों ने दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को आग के हवाले कर दिया। देशभर से महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की खबर सामने आ रही हैं। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें