फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस संसद बैठक : सत्र में हर सप्ताह पार्टी के सांसदों संग बैठक करेंगी सोनिया

Thu, 11 Jul 2019 04:09 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sonia Gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी संसद सत्र के दौरान हर हफ्ते मंगलवार के दिन पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ बैठक करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने यह फैसला किया है कि संसद सत्र के दौरान हर मंगलवार सुबह 10.15 बजे सोनिया की अध्यक्षता में कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों की बैठक होगी।
विज्ञापन


इसके साथ यह फैसला भी हुआ है कि सत्र के दौरान हर कामकाजी दिन सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों की सदन में नेता अधीर रंजन चौधरी अथवा मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश की अगुवाई में बैठक कर उस दिन की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी ने सांसद गौरव गोगोई और मणिकम टैगोर को सचेतक बनाया है जो फ्लोर मैनेजमेंट एवं बैठकों से जुड़े कार्यों में मुख्य सचेतक सुरेश की मदद करेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें