फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, सोनिया आज करेंगी कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

Wed, 26 Aug 2020 12:46 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजंसी ने एक सितंबर से छह सितंबर तक जेईई और 13 सितंबर को नीट 2020 परीक्षा तय समय पर कराने की घोषणा कर दी है। इसके बाद कई राज्यों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस भी खुलकर इसके विरोध में आ गई है। 

विज्ञापन


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम के साथ ही पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगी। इस बैठक में एनईईटी और जेईई परीक्षा के साथ जीएसटी मुआवजे को लेकर चर्चा होगी।
 
बता दें कि कई राज्यों ने मौजूदा हालात में जेईई व नीट परीक्षा आयोजित कराने को लेकर विरोध जताया है। इनमें प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली की केजरीवाल सरकार और महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार भी शामिल है। इससे पहले राहुल गांधी भी परीक्षा आयोजित न कराए जाने की मांग कर चुके हैं।  
विज्ञापन


इसके अलावा कई राज्य जीएसटी लागू होने के बाद से सरकार से राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जिस पर खुद कई मुख्यमंत्रियों ने आगे आकर केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें