फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सोनिया बोली- महिला आरक्षण कानून को लागू कराने के लिए संघर्ष करेगा 'INDIA'; प्रियंका ने कही ये बात

Sat, 14 Oct 2023 10:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस नहीं बल्कि हम सभी की अथक दृढ़ता और प्रयासों के कारण महिला आरक्षण विधेयक अंततः पारित हो गया है। हालांकि हमें पता है, अभी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा कि इससे कुछ पुरुष खुश हैं लेकिन हम महिलाएं खुश नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम महिला आरक्षण कानून को लागू कराने के लिए संघर्ष करेंगे।
 
विज्ञापन
प्रियंका वाड्रा व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि महिला आरक्षण कानून को लागू कराने के लिए इंडिया गठबंधन संघर्ष करेगा। पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने कानून को तत्काल लागू करने की मांग की। डीएमके के महिला अधिकार सम्मेलन में सोनिया ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज, स्थानीय स्वशासन में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। इससे जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया। यह विधायी निकायों में एक तिहाई सीटों पर आरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसका नेतृत्व कांग्रेस ने संसद और संसद के बाहर किया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस नहीं बल्कि हम सभी की अथक दृढ़ता और प्रयासों के कारण महिला आरक्षण विधेयक अंततः पारित हो गया है। हालांकि हमें पता है, अभी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा कि इससे कुछ पुरुष खुश हैं लेकिन हम महिलाएं खुश नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम महिला आरक्षण कानून को लागू कराने के लिए संघर्ष करेंगे।

प्रियंका गांधी ने की महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सम्मेलन में महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग की और कहा कि महिलाओं के पास बर्बाद करने के लिए और समय नहीं है।आज, सशक्तीकरण की बहुत चर्चा हो रही है क्योंकि हर राजनीतिक दल को यह अहसास होने लगा है कि महिलाएं एक दुर्जेय सामूहिक शक्ति बन सकती हैं जो हमारे देश के भविष्य को आकार देती हैं लेकिन वे अब भी वोटों के लालच में हमारी ओर लोभ की दृष्टि से देखते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के काम को महत्व और सम्मान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


महिला अधिकारों और उनके समान भागीदारी की पक्ष रही है सपा : डिंपल
सपा सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी समाजवाद के मूल्यों का सम्मान करते हुए सदैश महिला अधिकारों और उनके समान भागीदारी की पक्षधर रही है। यह बात उन्होंने डीएमके के महिला अधिकार सम्मेलन में कही।

अपने 13 मिनट लंबे भाषण ने सपा नेता डिंपल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का महिला आरक्षण कानून तत्काल लागू न करना बेहद निराशाजनक है। यह भाजपा की गलत राजनीतिक का हिस्सा है। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो बर्बरता हुई, वह बेहद चिंताजनक है। सपा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध है। नेताजी और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में सपा सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की महिला नेताओं के साथ सम्मेलन में हिस्सा लेने पर मुझे गर्व है। साथ ही कहा कि डीएमके के संरक्षक रहे एम करुणानिधि ने अपना जीवन समाज के दीन दुखियों, पिछड़े और दलितों के कल्याण के लिए बिताया। वह भारत के संघीय ढांचे को सुरक्षित रखने के लिए जीवनभर लड़ते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें