फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने किया ध्वजारोहण, बोलीं- अन्याय, असहिष्णुता और भेदभाव के खिलाफ हमें खड़ा होना होगा

Thu, 15 Aug 2019 01:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को देशवासियों को बधाई दी और कहा कि अन्याय, असहिष्णुता एवं भेदभाव के खिलाफ सभी को खड़ा होना होगा। सोनिया ने 24, अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने एक बयान जारी कर सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ा है। इसके मूल में ‘सत्य, अहिंसा, करुणा और देशभक्ति’ के सिद्धांत हैं। सोनिया ने कहा, भारत जैसे देश में कट्टरता, अंधविश्वास, संप्रदायवाद, अतिवाद, नस्लवाद, असहिष्णुता या अन्याय के लिए कोई जगह नहीं है। हमें अन्याय, असहिष्णुता और भेदभाव के हर कृत्य के खिलाफ एक राष्ट्र के रूप में खड़ा होना होगा ताकि सही मायनों में हम आजादी को संजोए रख सकें। 

उन्होंने कहा,  हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह आजादी, भाईचारे, शांति और समानता के मूल्यों को सुरक्षित रखे। देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों की शहादत को याद करते हुए सोनिया ने कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों के सर्वोच्च बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्र निर्माण में किसानों, मजदूरों, कलाकारों, शिक्षकों, लेखकों, विचारकों के योगदान को भी याद किया। सोनिया ने कहा कि आधुनिक, समतामूलक, न्यायपूर्ण और भेदभावविहीन समाज का निर्माण वैज्ञानिक सोच के आधार पर करना युवाओं के हाथ में है। 

हाल ही में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त हुईं सोनिया ने सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। ध्वजारोहण के बाद सोनिया ने बच्चों को मिठाइयां बांटीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें