फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी पर सोनिया गांधी का बड़ा हमला, बताया ड्रामेबाज

Sat, 17 Mar 2018 10:04 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के 84 वें महाधिवेशन में बोलते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को अहंकार, सत्ता के नशे में चूर, कांग्रेस को बर्बाद करने में कोई कसर न छोड़ने वाली, फर्जी मुकदमों में फंसाने वाली, मीडिया को प्रताड़ित करने वाली, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा गिराने वाली, संसद की उपेक्षा करने वाली बताया। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने मौजूदा मोदी सरकार को देश के मूल्यों के लिए बड़ी चुनौती करार दिया और कांग्रेस जनों से मिलकर इसका डटकर मुकाबला करने की अपील की। सोनिया गांधी ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री पर भी कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि लोग अब समझ गए हैं कि 2014 के सबका साथ, सबका विकास, न मैं खाऊंगा, न खाने दूंगा जैसे उनके वादे और रेडियो पर उनकी मन की बातें  सिर्फ और सिर्फ ड्रामेबाजी थी। वोट हथियाने की चाल थी। कुर्सी हथियाने की चाल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें