फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया का मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- देश में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल

Sat, 14 Dec 2019 02:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के रामलीला मैदान से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में अंधेर नगरी, चौपट राजा जैसा माहौल है। कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से जनता को संबोधित करते हुए सोनिया ने पूछा कि सबका साथ, सबका विकास कहां हैं। जिस कालेधन के लिए नोटबंदी की गई थी वह कहां है। उन्होंने कहा कि लोगों की नौकरियां जा रही हैं।

विज्ञापन


सोनिया ने कहा, 'अगर देश को बचाना है तो कठोर संघर्ष करना होगा। देश में बेरोजगारी का माहौल है, युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। किसान की परेशानी बढ़ गयी है। उन्हें खेती के लिए सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। आज तो अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल है। पूरा देश पूछ रहा है कि सबका साथ, सबका विकास कहां है? कालाधन लाने के लिए नोटबन्दी की थी, लेकिन नहीं आया। इसकी जांच होनी चाहिए या नहीं?'

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कहा, 'आज का माहौल ऐसा हो गया है कि जब मर्जी आए धारा बदल दो, राज्य का दर्जा बदल दो, राष्ट्रपति शासन हटा दो या कोई भी विधेयक पारित कर दो। देश में अंधेर नगरी, चौपट राजा जैसा माहौल है। आज रोजमर्रा चीजों की कीमत सीमा से बाहर हो गई हैं। देश के युवाओं के सामने अंधेरा है। गलत नीतियों से काम धंधे तबाह हो गए हैं। कंपनियां किसे और क्यों बेची जा रही हैं।' 
विज्ञापन

 
नागरिकता कानून को लेकर उन्होंने कहा, ये लोग जो नागरिकता कानून लाए हैं, वह भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा जैसा असम और पूर्वोत्तर में हो रहा है। ये लोग संविधान मानने का दिखावा करते हैं और हर रोज संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा, 'इनका संकीर्ण एजेंडा है लोगों को लड़वाओ और अपनी नाकामी छिपाओ।' उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, 'मोदी-शाह को बताओ कि देश बचाने के लिए हम कोई भी संघर्ष करने को तैयार हैं। इस पार या उस पार का फैसला लेना होगा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें