फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के डिनर में पता चलेगा कौन डियर और कौन नियर, आज जुटेंगे विपक्षी दिग्गज

Tue, 13 Mar 2018 07:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी
विज्ञापन
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की ओर से मंगलवार को दिए गए डिनर के बाद स्पष्ट होगा कि कौन राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस की डियर और नियर हैं। कांग्रेस की डिनर डिप्लोमेसी ऐसी समय पर है जबकि भाजपा विरोधी कुछ राजनीतिक दल कांग्रेस से इतर तीसरे मोर्चे के गठन की भी सोच रहे हैं।
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष रहते 17 विपक्षी पार्टियों को कुछ मौकों पर एकजुट करके दिखाया है। कांग्रेस की कोशिश बदले हालात में उन दलों को भी साथ करने की है जिन्हें भाजपा से परहेज है। 

कांग्रेस की ओर से उन सभी 17 दलों के नेताओं को सोनिया गांधी ने स्वयं फोन करके न्यौता दिया है जो पिछले दो साल से एक मंच पर दिख रहे हैं। बताते हैं कि कुछ दलों को लेकर कांग्रेस को संशय बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं के आने की संभावना

सोनिया गांधी, राहुल गांधी
अभी हाल जस्टिस लोया हत्या मामले में बसपा विपक्षी दलों के साथ नहीं दिखी थी लेकिन जिस तरह यूपी में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने खुलेतौर पर बसपा उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा की है उससे बसपा नेताओं के डिनर पार्टी में पहुंचने के संकेत हैं। हालांकि बसपा नेता मायावती के डिनर में पहुंचने पर संशय है। 

ऐसा ही कुछ टीएमसी नेता ममता बनर्जी को लेकर कहा जा रहा है। ममता स्वयं नहीं भी पहुंचती हैं तो उनके प्रतिनिधि के पहुंचने की बात कही जा रही है।

एनसीपी नेता शरद पवार विपक्षी एकता और कांग्रेस को इस दिशा में पहल करने की बात कह समर्थन दे चुके हैं। ऐसे में उनके पहुंचने की पूरी संभावना है।

बिहार से तेजस्वी यादव और जीतन राम माझी के भोज में आने के बात कही जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें