फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग मुद्दा : सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए से पूछा, कंवर्जन चार्ज कैसे कम हुआ

Tue, 13 Mar 2018 06:12 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को जमकर फटकार लगाते हुए पूछा कि व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए कंवर्जन चार्ज 89 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से 22 हजार रुपये कैसे पहुंचा। ऐसा कदम क्यों उठाया गया। 
विज्ञापन


डिफेंस कालोनी मार्केट की सीलिंग संबंधी याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने माना कि डीडीए बेहद दबाव में है। अदालत ने डीडीए और दूसरी एजेंसियों से पूछा है कि क्या निर्माण की अनुमति पर्यावरण मानकों के अनुरूप थी? आग और दूसरे सुरक्षा मानक, पानी की स्थिति, बिजली, फुटपाथ और पार्किंग की व्यवस्था पर्याप्त थी?

जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ ने डीडीए से पूछा कि कैसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई बाजारों में ऊपरी आवासीय तल को व्यवसायिक इस्तेमाल में बदलने का कंवर्जन चार्ज कैसे कम हो गए। अदालत ने पूछा, क्या आप वही करेंगे, जो आप करना चाहते हैं। कृपया दो हफ्ते के भीतर हलफनामा दाखिल करें। 
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में डीडीए ने अधिसूचना जारी की थी कि व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए कंवर्जन शुल्क 89 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से घटाकर 22274 रुपये कर दिया गया है। यह दर जून, 2018 तक प्रभावी है। 
विज्ञापन

बंद होंगे वकीलों के ऑफिस

sealing
बंद होंगे वकीलों के ऑफिस

हौज खास मार्केट में स्थित कुछ वकीलों के ऑफिस सील होने संबंधी याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा, आपको ऑफिस 31 मार्च तक बंद करना होगा। आप इसे नियमित नहीं कर सकते हैं। आप लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं।

अदालत ने 25 जनवरी को दक्षिणी दिल्ली म्यूनिसिपल कार्पोरेशन से इन ऑफिसों को सील करने को कहा था। अदालत ने वकीलों को समय तो दिया, लेकिन साफ किया की ऑफिस बंद होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें