कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आर्मी हॉस्पिटल से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो सर गंगाराम में इसलिए भर्ती कराया गया है, क्योंकि पहले भी उनका यहां से इलाज हो चुका है। 69 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष को मंगलवार आधी रात के आसपास चार्टर्ड विमान से दिल्ली लाया गया था।
तबीयत खराब होने के कारण उन्हें वाराणसी में रोड शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। कांग्रेस समिति के मीडिया सेल के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, कल देर रात तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। चिकित्सकीय देखरेख में इलाज चल रहा हैं। अस्पताल में अपनी मां के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद हैं।