फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी की हालत स्थिर, आर्मी हॉस्पिटल से गंगाराम में शिफ्ट की गईं

Wed, 03 Aug 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आर्मी हॉस्पिटल से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो सर गंगाराम में इसलिए भर्ती कराया गया है, क्योंकि पहले भी उनका यहां से इलाज हो चुका है।  69 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष को मंगलवार आधी रात के आसपास चार्टर्ड विमान से दिल्ली लाया गया था।
विज्ञापन


तबीयत खराब होने के कारण उन्हें वाराणसी में रोड शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। कांग्रेस समिति के मीडिया सेल के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, कल देर रात तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। चिकित्सकीय देखरेख में इलाज चल रहा हैं। अस्पताल में अपनी मां के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद हैं।
विज्ञापन

वाराणसी में सोनिया को डिहाइड्रेशन, उल्टी और तेज बुखार हो गया था

उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी उनसे मिलने आए। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि वाराणसी में सोनिया को डिहाइड्रेशन, उल्टी और तेज बुखार हो गया था। अब उनकी हालत स्थिर है। कल रोड शो के दौरान सोनिया मैदागिन से लहुराबीर चौराहे पर पहुंची ही थीं कि उनकी तबीयत नासाज हो गई। उन्हें एसपीजी ने एक होटल में आराम के लिए पहुंचाया। इसके बाद सरदार पटेल और कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमाओं के पास जाने का उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।

बाबा विश्वनाथ के दर्शन की उनकी इच्छा भी अधूरी रह गई।अस्वस्थ सोनिया गांधी ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्हें वाराणसी दौरा पूरा नहीं करने का खेद है लेकिन वह जल्द काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जरूर वाराणसी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अस्वस्थ होने के कारण सावन के पवित्र महीने में काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद नहीं ले पाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें