फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 5: कई राज्यों ने अभी नहीं दी है सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत

Mon, 12 Oct 2020 03:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनलॉक 5.0: सिनेमा हॉल खोलने की तारीख - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति भले ही मिल गई है, लेकिन कुछ राज्य में अभी भी मल्टीप्लेक्स के मालिक सरकार की अनुमति के इंतजार में खड़े हैं। हालांकि, केंद्र ने सिनेमाघरों को फिर से खोलने के संबंध में पहले ही दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


सिनेमाघरों को 15 अक्तूबर से फिर से खोलने की अनुमति दी गई है, इसमें केवल 50 प्रतिशत लोगों को ही बैठने की इजाजत है। वहीं, दूसरी ओर देश के कई राज्यों में कुछ स्कूलों को भी खोला जाएगा।


राज्यों में बात करें गोवा कि तो यहां सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जब तक आम सहमति (शिक्षक और हितधारक) नहीं बन जाती, तब तक फिर से खोलने के बारे में कोई फैसला नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


वहीं, मध्यप्रदेश में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल नहीं खुलेंगे। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल फिलहाल नहीं खुलेंगे।

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी अनलॉक-5 के दिशानिर्देशों के अनुसार स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थाएं 15 अक्तूबर से निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर फिर से खोले जा सकते हैं।

महाराष्ट्र में दिवाली से पहले स्कूलों को किसी कीमत पर नहीं खोला जाएगा। लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि दिवाली से पहले राज्य में स्कूल नहीं खुलेंगे। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 15,17,434 मामले हैं, जिसमें से 40,040 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें