फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक फायदे के लिए कुछ लोग बापू पर लिख रहे हैं ब्लॉग, अहमद पटेल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Tue, 12 Mar 2019 08:29 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
अहमद पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

दांडी यात्रा की वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ब्लॉग लिखे जाने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए बापू पर ब्लॉग लिख रहे हैं। पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘सत्य और धर्म का अनुपालन करते हुए आज से 89 वर्ष पहले बापू ने दांडी यात्रा निकाली थी। 

विज्ञापन


पिछले पांच सालों से कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए बापू के नाम पर ब्लॉग तो लिख रहे हैं लेकिन मैं उनको याद दिला दूं कि जिस समय दांडी यात्रा निकाली गई थी, आपके गुरुजनों ने इस यात्रा का विरोध किया था।’ दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि गांधीवादी विचारों का विरोध विपक्षी दल की संस्कृति है। 

दांडी यात्रा की 89वीं वर्षगांठ पर एक ब्लॉग में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सबसे गरीब शख्स के दर्द के बारे में सोचना सिखाया और  हमने देखा और सोचा  कि कैसे हमारा काम उस शख्स को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें