फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शादी में भैंसागाड़ी लेकर पहुंचे थे मुलायम, बेखौफ होकर अड़ गए थ्ाे डकैतों के सामने

Wed, 25 Jan 2017 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह यादव का परिवार देश का सबसे बड़ा सियासी परिवार है। आज की तारीख में इस परिवार के 20 सदस्य समाजवादी पार्टी का हिस्सा हैं। यह पार्टी उसी लोहियाजी के आदर्शों पर चलने का दावा करती है जो नेहरू की परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने की आलोचना करते थे। मुलायम सिंह की जिंदगी में कुछ ऐसे पल भी आए जिनसे वो खुद और उनका कुनबा विवादों में रहे।
विज्ञापन

अपनी शादी में भैंसागाड़ी लेकर पहुंचे थे मुलायम, बेखौफ होकर अड़ गए थ्‍ाे डकैतों के सामने

2 of 8
मुलायम सिंह यादव की पहली शादी घरवालों ने 18 साल की उम्र में ही कर दी थी। मुलायम उस वक्त दसवीं की पढ़ाई कर रहे थे। लोग बताते हैं कि उस वक्त गाड़ी-मोटर का इतना चलन नहीं था इसलिए मुलायम की बारात भैंसागाड़ी में गई थी। मुलायम 5 भैंंसागाड़ी लेकर अपनी शादी में पहुंचे थे।
विज्ञापन

अपनी शादी में भैंसागाड़ी लेकर पहुंचे थे मुलायम, बेखौफ होकर अड़ गए थ्‍ाे डकैतों के सामने

3 of 8
मुलायम सिंह यादव
​ऐसा ही एक किस्सा और भी है। मशहूर हास्य कवि अदम गौंडवी जब गंभीर रूप से बीमार पड़े तो उन्हें जरूरी इलाज नहीं मिल सका। गौंडवी के पुत्र लगातार नेताओं के चक्कर काटते रहे कि कोई पिता के लिए सिफारिश कर दे तो उन्हें अच्छा इलाज मिल सके, लेकिन बात नहीं बनी। लखनऊ के संजय गांधी मेडिकल कालेज में भी बीमार गौंडवी को जगह नहीं मिल सकी। इसकी जानकारी जैसे ही मुलायम सिंह को हुई तो उन्होंने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से बात कर गौंडवी को अस्पताल में भर्ती कराया, हालांकि बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अपनी शादी में भैंसागाड़ी लेकर पहुंचे थे मुलायम, बेखौफ होकर अड़ गए थ्‍ाे डकैतों के सामने

4 of 8
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन बताते हैं, ‘मुझे यह कहने में कोई दिक्कत नहीं है कि वे यारों के यार हैं। ऐसे यार, जो रिश्तों में कभी सियासत को नहीं आने देते और लाभ का मौका होने पर भी कभी घटिया सियासत नहीं करते। घटना मुझसे ही जुड़ी है। 

मेरे जन्मदिन पर कुछ लोगों ने साड़ी वितरण का कार्यक्रम रखा था। भीड़ के कारण उसमें दुखद हादसा हो गया। मुलायम उस समय मुख्यमंत्री थे। मैं नेता प्रतिपक्ष। चुनाव भी नजदीक था। 

तमाम लोगों ने इसे सियासी रंग देने की कोशिश की। मुलायम सिंह बाहर थे। सूचना मिलते ही वह लखनऊ आए और सीधे हमारे घर पहुंचे। ऐलान किया कि यह सिर्फ हादसा है, हादसे के अलावा और कुछ नहीं।’
विज्ञापन

अपनी शादी में भैंसागाड़ी लेकर पहुंचे थे मुलायम, बेखौफ होकर अड़ गए थ्‍ाे डकैतों के सामने

5 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विधान परिषद के पूर्व सभापति चौधरी सुखराम सिंह यादव बताते हैं, ‘मुझे वर्ष तो नहीं याद है। पर, मौका माधोगढ़ (जालौन) सीट के विधानसभा उप चुनाव का था। मेरे पिता और मुलायम सिंह के मित्र चौधरी हरमोहन सिंह वहां चुनाव प्रचार कर रहे थे। मैं भी साथ में था। 

उन दिनों रात-रात भर गांवों में जाकर लोगों से मिलने-जुलने और वोट मांगने की परंपरा थी। हम लोग एक गांव से निकलकर दूसरे गांव जा रहे थे। रात का वक्त था। कुठवन के पास एक गांव में फायरिंग की आवाज सुनाई दी। ‘नेताजी’ ने मुझसे कहा कि जीप गांव की तरफ ले चलो।

शायद, डकैती पड़ रही है। उन्होंने पड़ोस के गांव के कुछ लोगों को भी जगवाया। हम सभी लोग उस गांव के पास पहुंचे। नेताजी सबसे आगे। गांव से थोड़ा पहले रुककर उन्होंने डकैतों को ललकारा तो उधर से हम लोगों पर फायरिंग हुई। पर, नेताजी पूरी तरह बेखौफ। आखिरकार, डकैतों को गांव से भागना पड़ा। गांव वाले सभी लोग सुरक्षित बच गए।’

विज्ञापन

अपनी शादी में भैंसागाड़ी लेकर पहुंचे थे मुलायम, बेखौफ होकर अड़ गए थ्‍ाे डकैतों के सामने

6 of 8
मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव ने 1963 में बतौर अध्यापक अपना कैरियर शुरू किया था। मुलायम की पहली नौकरी करहल क्षेत्र के जैन इंटर कॉलेज में लगी थी। बतौर अध्यापक, मुलायम को उस वक्त मात्र 120 रुपये तनख्वाह मिलती थी। आज भले ही 120 रुपये की कोई कीमत न हो लेकिन 1963 में 120 रुपये काफी मायने रखते थे।

विज्ञापन

अपनी शादी में भैंसागाड़ी लेकर पहुंचे थे मुलायम, बेखौफ होकर अड़ गए थ्‍ाे डकैतों के सामने

7 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह यादव पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर है। मुलायम ने दो शादीयां की हैं। इनकी पहली शादी मालती देवी से हुई थी जिनका 2003 में निधन हो गया। यूपी के मौजूदा सीएम अखि‍लेश यादव मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी के ही बेटे हैं।

मालती देवी के बाद मुलायम सिंह ने दूसरी शादी साधना गुप्ता से की। फरवरी 2007 में सुप्रीम कोर्ट में मुलायम ने साधना गुप्ता से अपने रिश्ते कबूल किए तो लोगों को नेताजी की दूसरी पत्नी के बारे में पता चला। साधना गुप्ता से मुलायम के बेटे प्रतीक यादव हैं।

विज्ञापन

अपनी शादी में भैंसागाड़ी लेकर पहुंचे थे मुलायम, बेखौफ होकर अड़ गए थ्‍ाे डकैतों के सामने

8 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह यादव का परिवार देश का सबसे बड़ा सियासी परिवार है। आज की तारीख में इस परिवार के 20 सदस्य समाजवादी पार्टी का हिस्सा हैं। यह पार्टी उसी लोहियाजी के आदर्शों पर चलने का दावा करती है जो नेहरू की परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने की आलोचना करते थे। मुलायम सिंह की जिंदगी में कुछ ऐसे पल भी आए जिनसे वो खुद और उनका कुनबा विवादों में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें