फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुरः शिवलिंग को उखाड़कर माहौल बिगाड़ने की साजिश, पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 29 May 2017 07:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर खुरापातियों ने जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और रात में कुछ असामाजिक तत्व ग्राम संभालका जुनारदार के रविदास मंदिर में लगे शिवलिंग को उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन


सुबह पूजा करने के लिए लोग पहुंचे तो घटना का पता चला। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस  और मंदिर कमेटी ने शिवलिंग मंगवाकर स्थापित कराया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ग्राम संभालका जुनारदार स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर में ही भगवान शिव का मंदिर है, जिसमें शिवलिंग स्थापित था। शनिवार की रात को असामाजिक तत्वों ने मंदिर से शिवलिंग उखाड़कर गायब कर दिया। रविवार सुबह  पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे लोगों ने शिवलिंग न देखकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधिकारी गांव में पहुंच गए और लोगों से मामले की जानकारी ली। लोगों ने आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और जांच कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कृपाराम एवं अन्य लोगों के साथ बैठक की और निर्धारित स्थान पर शिवलिंग स्थापित कराने का निर्णय लिया गया। गांव में जनकपुरी थाना प्रभारी एवं देहात कोतवाली प्रभारी मौके पर तैनात किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुल कादिर ने बताया कि गांव के लोगों से बातचीत की गई है। यह किसी खुरापाती की हरकत है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करा दी गई है। गांव में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें