पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत के दो जवानों के शवों को क्षत-विक्षत करने की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर #ModiWeakestPMever के साथ उन्हें अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताया जा रहा है। कई लोगों ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कश्मीर और पाकिस्तान के मुद्दे पर मोदी सरकार के रवैये को ढीला बताया है।
एक ट्विटर यूजर विनय कुमार डोकानिया ने एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा है कि क्यों प्रधानमंत्री मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री कहा जा रहा है। राहुल गांधी की एक समर्थक ने ट्वीट किया है, ‘मोदी सिर्फ भारत में नफरत फैला कर भारतीयों को लड़ा सकते हैं। जब बात पाकिस्तान से लड़ने की आती है तो मोदी गायब हो जाते हैं।’
सिम्मी नाम की यूजर ने लिखा है, ‘पीएम के पास असल मुद्दों के बारे में बात करने के लिए समय नहीं है। वह रैलियों, चुनावों, रोमियो दस्ते और गाय संबंधी उपद्रव में व्यस्त हैं।’ सेंट सिनर नाम के एक यूजर ने एक कार्टून शेयर किया जिसमें मोदी की लोकप्रियता को एक गुब्बारे से ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है। वहीं सरताज अहमद नाम के एक यूजर ने केंद्र सरकार पर भारतीय सेना को लज्जित करने का आरोप लगाया है। वहीं डॉ. अशोक चौधरी लिखते हैं कि सिर्फ निंदा करने से कुछ नहीं होगा।