फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने एसएसपी को कहे अपशब्द, ऑडियो वायरल

Tue, 30 Aug 2016 04:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक सिपाही ने सोमवार दोपहर मेरठ एसएसपी पर जमकर भड़ास निकाली, उन्हें अपशब्द भी कहे। जबकि लखनऊ की एसएसपी की तारीफ की। पुलिसकर्मियों की बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है। जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


मामला सिविल लाइन थाने का है। वायरल हुई बातचीत में सिपाही अमित कुमार ने कहा कि लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने बुखार आते ही पुलिसकर्मियों को तत्काल छुट्टी पर जाने के आदेश दिए हैं। इस पर दूसरा सिपाही बोला कि मेरठ के कप्तान ने भी ऐसा ही आदेश दिया है।

यह सुनते ही सिपाही अमित आगबबूला हो गया और बोला, तुमको पता है कि यहां के कप्तान कैसे हैं। दूसरा सिपाही बोला, तुम बता दो कैसे हैं। अमित ने कहा कि मेरठ के कप्तान अपनी पुलिस की कम, पब्लिक की झूठी बात पर ज्यादा विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई मेरा ट्रांसफर करा दे तो रूपये देने को तैयार हूं

- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
कोई सिपाही ड्यूटी से नदारद है, तो उसको तत्काल कप्तान सस्पेंड कर देते हैं। जांच करना भी मुनासिब नहीं समझते। आखिर उक्त सिपाही को कोई परेशानी भी तो हो सकती है। मैं इस जिले में एक पल भी नौकरी नहीं करना चाहता। 20 हजार रुपये भी देने को तैयार हूं, अगर कोई मेरा ट्रांसफर करा दे।

इस दौरान कप्तान के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। चर्चा में एक महिला कांस्टेबल और एचसीपी यादराम यादव भी शामिल थे। इस बातचीत की ऑडियो वायरल हुई, तो पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।

अपशब्द कहने वाले सिपाही की जांच कराकर कार्रवाई करूंगा। अगर पुलिसकर्मी अचानक बीमार हो जाए, तो उसको छुट्टी दी जाती है। अगर सिपाही को कोई परेशानी है, तो वह सीधा मुझसे मिल सकता है।
- जे. रविंदर गौड़, एसएसपी मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें