फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनयिक उत्पीड़न मामले पर पाक उच्चायुक्त ने कहा- भारत के साथ चाहते हैं शांतिपूर्ण संबंध

Sat, 24 Mar 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोहेल महमूद
विज्ञापन

भारत वापस लौटने के बाद पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद का कहना है कि पाक जितनी जल्द हो सके राजनयिकों को प्रताड़ित करने के मामले को सुलझाना चाहता है। पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस के मौके पर बोलते हुए महमूद ने कहा- इस्लामाबाद भारत के साथ शांतिपूर्ण और अच्छे पड़ोसी वाले संबंध रखना चाहता है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे थे।

विज्ञापन


महमूद कथित राजनयिक विवाद पर बात करने के लिए 16 मार्च को पाकिस्तान वापस गए थे। उनका कहना है कि इस मसले की वजह से दोनों देशों के रिश्तों पर प्रभाव पड़ रहा है। सोहेल ने कहा- मैंने इस मामले (भारत में होने वाले पाकिस्तानी राजनयिकों का उत्पीड़न) पर पाकिस्तान सरकार के साथ चर्चा की है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस मुद्दे को हल कर लिया जाए क्योंकि इससे हमारे रिश्तों पर असर पड़ रहा है। 

पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कहा- मुझे उम्मीद है कि इस महत्वपूर्ण क्षण में भारत और पाकिस्तान को उन मामलों पर ध्यान देना चाहिए जिसमें हमसे कुछ अवसर छूट गए हैं। उन्होंने कहा- पाकिस्तान भारत के साथ सार्वभौम समानता और आपसी सम्मान के आधार पर शांतिपूर्ण और अच्छे पड़ोसी वाले संबंध चाहता है। महमूद ने कहा- सभी महत्वपूर्ण मामलों को शांति वार्ता के जरिए सुलझाना चाहिए जिसमें कि जम्मू और कश्मीर मसला भी शामिल है। शांति दोनों देशों के आपसी हित में है और यह केवल कूटनीति और बातचीत के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें