साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करारा दिए गए बाबा राम रहीम को पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह ने 10 साल की सजा सुनाई। उल्लेखनीय है कि 15 साल पुराने साध्वी रेप केस में राम रहीम को 25 अगस्त को दोषी करार दिया गया था। जिसके बाद पंचकूला, पंजाब और अन्य राज्यों में भारी हिंसा और उपद्रव हुआ। हिंसा में 38 लोग मारे गए। 263 लोग घायल हुए।
राम रहीम की सजा कके बाद ट्वीटर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। एक ट्वीटर यूजर ने कहा कि 'गुरमीत राम रहीम जैसे पाखंडी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'
#Ram Rahim Ka Faisala गुरमीत राम रहीम जैसे पाखंडी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
— Bimal Dugar (@bimalbaba) August 28, 2017
एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि 'आपको शर्म आनी चाहिए आपने भगवान के नाम पर लोगों को धोखा दिया।'
#Deraviolence
How his name #ram & #rahim .
he is diluting the name & faith of God fr both Hindu & Muslim and at last humanity.
Shame on u
— Sagrika Singh Rajput (@ssinghy123) August 26, 2017
राम रहीम सिर्फ रेपिस्ट ही नहीं बल्कि हिंसी और 38 लोगों की मौतों का जिम्मेदार भी है।'
Shocking. Over 28 dead, 250 injured after supporters of #BabaRamRahim resort to violence. He is not just a rapist, but a murderer too.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) August 25, 2017
यूजर्स सारथ चंद्रा ने कहा 'आपने अपनी सजा कम करने के लिए जज से दया कि आप पर दया नहीं दिखाई जा सकती तुम एक बलात्कारी हो।'
#RamRahimVerdict @Gurmeetramrahim is begging for mercy ...
judge : no mercy.. you are rapist "Special CBI"
— sarath chandra (@sambhadu) August 28, 2017
ट्वीटर यूजर अदाह ने रहीम की फिल्मों पर चुटकी लेते हुए कहा 'जज को उन्हें 10 साल और जेल की सजा देनी चाहिए थी क्योंकि अपनी फिल्मों से उन्होंने लोगों को बहुत डराया है।'
The Judge should add 10 more years to the Jail Term for RamRahim because of the torture he unleashed through his movies. #RamRahimSentencing
— adah (@SlinkyFeline_) August 28, 2017
एक्टर कमाल आर खान (केआरके) ने कहा 'मैंने पहले ही कहा था कि राम रहीम को 10 साल की सजा मिलेगी और उसे 10 साल की ही सजा मिली।'
I predicted that #RamRahim will be given 10 Yrs jail n he got exactly 10 Yrs jail. It's proof the KRK is #TheBrand 2day #RamRahimSentencing
— KRK (@kamaalrkhan) August 28, 2017
मुरतजा ने ट्वीट किया 'राम रहीम 10 साल जेल में गुजारेंगे, मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर गर्व है यह अन्य बाबाओं के लिए चेतावनी है।'
#RamRahimSentencing goes for 10 yrs inside jail proud of indian judiciary & a warning to other fake babas.
— 🇮🇳 murtuza (@msa28775) August 28, 2017
पढ़ें- राम रहीम के जेल जाने के बाद, इनको सौंपी जा सकती है डेरे की कमान
एक यूजर ने उनकी फिल्म पर चुटकी लेते हुए कहा 'लगे हाथ अदालत को 'मैसेंजर ऑफ गॉड' जैसी फिल्म बनाने के लिए बाबा राम रहीम को 10 साल सजा और सुना देनी चाहिए थी।'
लगे हाथ अदालत को 'मैसेंजर ऑफ गॉड' जैसी बनाने के लिए बाबा राम रहीम को 10 साल सजा और सुना देनी चाहिए थी। #RamRahimVerdict
— Shilpi Singh (@ShilpiS8422) August 28, 2017
बता दें कि सुनवाई के दौरान राम रहीम के वकीलों ने अदालत से कहा कि उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए कम से कम सजा सुनाई जाए। लेकिन जज ने उनके इस तर्क को नकारते हुए उन्हें 10 साल सजा सुनाई। सूत्रों के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम सजा होने के बाद रोहतक जेल में रहेंगे। उन्हें किसी दूसरी जेल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि डेरा प्रमुख के रोहतक जिले में अनुयायियों की संख्या कम है। इस कारण पुलिस को बार बार अनुयायियों को संभालने में परेशान नहीं होना पड़ेगा।