फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में छाया राहुल का अमेरिका में दिया बयान, पढ़ें मजेदार ट्वीट्स

Wed, 13 Sep 2017 07:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिर्फोनिया में दिए गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर मचे राजनीतिक घमासान के बाद अब सोशल मीडिया में भी जमकर बवाल मचा है। भारत में बढ़ रही हिंसा की घटनाओं को लेकर राहुल पर लोगों ने जमकर हमला बोला और विदेश में भारत की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया। राहुल का यह बयान अब सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगा है।
विज्ञापन


राहुल के पीएम बनने के बयान पर एक‌ यूजर ने कहा कि यूनेस्को ने इसे दशक का चुटकुला घोषित किया। UNESCO Has Declared It As Best Joke Of Decade. #RahulGandhi #RGinUS #Berkeley pic.twitter.com/O5dEn7U8gP — Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) September 12, 2017
एक यूजर ने लिखा कि मनोरंजन पेशेवर के तौर पर भारतीय कार्टून के अमेरिका में पहुंचने पर बहुत खुश हूं।  As an entertainment professional I am so glad to see Indian cartoon reaching US. Hello @Disney face the competition. #RGinUS — Vivek Agnihotri (@vivekagnihotri) September 12, 2017
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में राहुल के पीएम बनने के बयान पर  एक यूजर ने कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा राहुल के भाषण पर किए गए ट्वीट पर कहा- Expectation vs Reality#RGinUS pic.twitter.com/o6ARHdtHLi — गीतिका (@ggiittiikkaa) September 12, 2017 बता दें कि राहुल गांधी कुछ दिनों की अमेरिका यात्रा पर हैं। जिसमें मंगलवार की सुबह अमेरिका के बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिर्फोनिया में 'इंडिया एट 70'  विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा भारतीय राजनीति पर कटाक्ष किया था।

राहुल ने देश में बढ़ रही हिंसा पर चिंता जताई थी और कहा था कि भारत में नफरत और हिंसा की राजनीति चल रही है। उन्होंने ने कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। राहुल ने यूनिवर्सिटी में बोलते हुए कहा था कि देश को नफरत और हिंसा की राजनीति से चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे हिंसा का दर्द खूब समझते हैं, क्योंकि उन्होंने इसी वजह से अपनी दादी और पिता को खोया था। राहुल गांधी ने कहा था कि, ''मेरी दादी और पिता को मैंने खोया है और मुझे पता है कि हिंसा से क्या नुकसान हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होनी गलत बात है।'' उन्होंने कहा, '' जब आप अपने लोगों को खोते हो, तो आपको गहरी चोट लगती है।  राहुल का यह बयान जल्द ही भाजपा के निशाने पर आ गया था। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल पर प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें