फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश अग्रवाल के बयान पर सोशल मीडिया में मचा बवाल, उठी जेल भेजने की मांग

Wed, 19 Jul 2017 04:54 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्य सभा में हिंदू देवी देवताओं को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा मच गया। दरअसल सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्य सभा में कहा कि 'विस्की में विष्णु बसें,रम में श्रीराम,जिन में माता जानकी और ठर्रे में हनुमान। सियावर रामचंद्र की जय'। उनके इस बयान पर राज्य सभा में भारी हंगामा हुआ। हालांकि बाद में हंगामे के बाद नरेश अग्रवाल ने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राम सीता के बारे में मेरा अपना बयान नहीं है मैंने दीवार पर लिखे नारे को पढ़ा। नरेश अग्रवाल के बयान को बाद में राज्यसभा की कार्रवाई से हटा दिया गया।
विज्ञापन


हिंदू देवी देवताओं पर दिए नरेश अग्रवाल का बयान 'विस्की में विष्णु बसें,रम में श्रीराम,जिन में माता जानकी और ठर्रे में हनुमान। सियावर रामचंद्र की जय' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्विटर पर लोगों ने हिंदू देवी देवताओं के अपमान करने पर जमकर आलोचना की तो वहीं कई लोगों चुटकी ली। 

ट्विटर पर रविकांत नाम के यूजर ने लिखा कि जब फेसबुक पोस्ट पर एक नाबालिग को गिरफ्तार किया जा सकता है तो सांसद नरेश अग्रवाल को क्यों नहीं?  If minor Hindu boy can be arrested for facebook post why Naresh Agarwal not arrested for disgusting comments?

Equality before law? — रवि कांत (@LegalKant) July 19, 2017


एक यूजर ने लिखा कि नरेश अग्रवाल जैसे निम्‍न सोच वाले व्यक्ति कैसे राज्य सभा पहुंच गए पता नहीं।  I dont know how people of naresh agarwal of sp can come to rajya sabha..  Such a low mind man and low character person — RAJESH SHUKLA (@raj_212000) July 19, 2017
विज्ञापन



एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी नहीं कि बल्कि अपने परिजनों को लेकर बयान दिया है। Comments against Devi. Devtas by Naresh Agarwal are just as if he abused his parents — Prem Manocha (@manochaps1945) July 19, 2017


 एक यूजर न ट्वीट किया कि उन्हें राज्य सभा से बर्खास्त कर जेल भेज देना चाहिए। Dear Sir @arunjaitley ji ,  Naresh Agarwal membership of parliament should be terminated immediately — Ankur Jain (@ankurjain200607) July 19, 2017
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें