फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उसने पैगाम-ए-मोहब्बत दिया, कहते हैं हथियार बनाता था'

Wed, 27 Jul 2016 05:30 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
भारत के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही है। #APJAbdulKalam Q और #अब्दुल कलाम ट्विटर पर ट्रेंड्स में शामिल हैं। 
विज्ञापन


कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए स्वामी रामदेव ने ट्विटर पर लिखा,'मिसाइल मैन, महान अध्यापक डॉ अब्दुल कलाम जी की पुण्य तिथि पर शत-शत नमन।।।।'

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया,'भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक डॉ ऐपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन।'

केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने भी एपीजे कलाम को श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी, अमित शाह, देवेंद्र फणनवीस, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने भी अब्दुल कलाम को याद किया।
 
विज्ञापन

'ना हिन्दू बनो ना मुसलमान बनो, हो सके तो कलाम बनो।'

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अब्दुल कलाम - फोटो : BBC
आकांक्षा ने ट्वीट किया, 'पैग़ाम-ए-मोहब्बत के सिवा और कुछ नही दिया उसने और दुनिया कहती है वो हथियार बनाता था!' यक्षय ने लिखा,'बहुत कम ही लोग और लोगों को इस तरह से जोड़ पाए हैं। ऐसे ही विनम्र व्यक्ति थे अब्दुल कलाम। नमन।'

श्रद्धा पवार ने लिख,'वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे और प्रेरणा देते रहेंगे।' शिवानिक ने लिखा,'वो सिद्धांतों पर चलने वाले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अंतिम सांस तक देश सेवा की।'

बहुत से लोगों ने अब्दुल कलाम का ये कथन भी साझा किया, 'सपने वो नहीं जो आप सोते वक्त देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।' डीके मौर्य ने लिखा,'ना हिन्दू बनो ना मुसलमान बनो, हो सके तो कलाम बनो।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें