थिंपू का सार्क विकास कोष (एसडीएफ) भारत सहित आठ अन्य देशों के लिए सामाजिक उद्यम विकास कार्यक्रम (एसईडीपी) शुरू करेगा। इसके तहत कोष सालाना आधार पर 80 इकाइयों का वित्त पोषण करेगा। एसडीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मोतीवाल ने यह जानकारी दी। एसडीएफ की स्थापना आठ सार्क सदस्य देशों के प्रमुखों द्वारा अप्रैल, 2010 में की गई थी।
इसके संचालन परिषद में इन आठों देशों के वित्त मंत्री शामिल हैं। मोतीवाल ने कहा कि एसडीएफ अपनी सामाजिक विंडो के तहत एसईडीपी शुरू करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन सभी सार्क देशों में किया जाएगा।
इसके तहत सामाजिक उपक्रमों की पहचान और स्थापना की जाएगी। इसके लिए अनुदान और रियायती पूंजी का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आठ सार्क सदस्य देशों में सालाना आधार पर 80 उद्यमों का वित्तपोषण किया जाएगा।