फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SABERA Awards 2022: भारत को गौरवान्वित करने वाली प्रभावी कहानियों पर फोकस, उद्योग पुरस्कारों का किया गया एलान

Wed, 21 Dec 2022 08:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SABERA अवार्ड्स 2022 की घोषणा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सबेरा जो करने की कोशिश कर रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद्म पुरस्कारों को जन-केंद्रित बनाकर किए जा रहे कामों की  तरह ही है। 
 
विज्ञापन
सबेरा अवार्ड्स 2022 का एलान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध उद्योग पुरस्कार SABERA का  एलान हो चुका है। SABERA सतत विकास पहलों के माध्यम से सामाजिक भलाई को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रभावशाली कार्यों को मान्यता देता है। SABERA के पांचवे संस्करण की थीम 'ईएसजी वॉक द टॉक' पर आधारित थी। सबेरा अवार्ड्स का एलान यूनेस्को भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया।  SABERA अवार्ड्स 2022 की घोषणा में भारत को गौरवान्वित करने वाली प्रभावी कहानियों पर फोकस किया गया है। 

विज्ञापन


SABERA अवार्ड्स 2022 की घोषणा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सबेरा जो करने की कोशिश कर रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद्म पुरस्कारों को जन-केंद्रित बनाकर किए जा रहे कामों की  तरह ही है। 


गौरतलब है कि एचडीएफसी लिमिटेड के एमडी रेणु सूद के नेतृत्व में सबेरा अवार्ड्स जूरी में कॉरपोरेट्स, सरकार और गैर-लाभकारी संस्थाओं के 8 सदस्य शामिल हैं। ग्रैंड जूरी की 9 नवंबर की पहली बैठक के बाद अब विजेताओं को चुनने के लिए प्रविष्टियों की समीक्षा की गई थी।
विज्ञापन


सबेरा 2022 के लिए पुष्टि किए गए जूरी सदस्यों के नामों की सूची 
  • रेणु सूद कर्नाड, एमडी, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (जूरी चेयर)
  • दीपक बागला, इन्वेस्ट इंडिया के एमडी और सीईओ इन्वेस्ट इंडिया
  • मीनाक्षी गुप्ता, सह-संस्थापक GOONJ
  • किरण डीएम, ओएनजीसी फाउंडेशन की सीईओ
  • चंद्रू बद्रीनारायणन, मैनेजिंग पार्टनर ईक्यूब इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स
  • शिवम पुरी, सीईओ सिप्ला हेल्थ
  • गरिमा सिंह, चीफ गवर्नमेंट अफेयर्स एंड कम्युनिकेशन पेप्सिको

 
देश भर से 125 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं

सबेरा अवार्ड 2022 की एक संपूर्ण प्री-स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद अब विजेताओं को चुनने के लिए प्रविष्टियों की समीक्षा की गई है। तीन- से चार जूरी सदस्यों ने इसकी समीक्षा की है और नामों को  शॉर्टलिस्ट किया है।  देश भर से 125 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। कुछ प्रविष्टियां छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पुणे और उड़ीसा के दूरस्थ क्षेत्रों से भी प्राप्त हुई हैं। 

इन लोगों को किया गया सम्मानित
सबेरा अवॉर्ड 2022 के तहत ग्रीन माइल परियोजना के लिए TIEEDI, सत्य भारती स्कूल के लिए भारती फाउंडेशन को समर्पण स्कूल और ट्यूशन सेंटर, शास्त्री पार्क के लिए समर्पण फाउंडेशन को, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पीडब्ल्यूडी के लिए एसबीआई फाउंडेशन को, डांस आउट ऑफ पॉवर्टी के लिए सिंहायना फाउंडेशन को, बाल्को की सामुदायिक स्वास्थ्य पहल के लिए भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड, इमरजेंसी मेंटल हेल्थ सपोर्ट के लिए साइरस और प्रिया वंद्रेवाला फाउंडेशन को, सस्टेनेबल इनक्लूसिव फार्मिंग के लिए पेप्सिको इंडिया को सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्र के लिए अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। 

सबेरा एक सामाजिक प्रभाव पुरस्कार
सबेरा अपनी तरह का एकमात्र वार्षिक सामाजिक प्रभाव पुरस्कार है। यह शिखर सम्मेलन पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) संबंधी सतत विकास पहल को उजागर करता है। इस कार्यक्रम की एंकरिंग दूरदराज और चुनौतीपूर्ण पृष्ठभूमि की युवा लड़कियां करती हैं जिन्होंने न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार और समुदायों को शिक्षा के माध्यम से मजबूती प्रदान की है। उत्तराखंड में माली की बेटी से लेकर राजस्थान में कपड़े धोने वाले की बेटी से लेकर कामठीपुरा के सेक्स वर्कर की बेटी से लेकर नोएडा के कूड़ा बीनने वाले तक को मौका दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें