फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत वापस लेंगे सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली

Sun, 07 Mar 2021 10:47 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, बेंगलुरू
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कर्नाटक में कथित तौर पर सेक्स के बदले नौकरी कांड में रविवार को नया मोड़ आ गया, जब सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने कहा कि वह भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली के खिलाफ पुलिस शिकायत को वापस ले लेंगे, जिस कारण विधायक को इस्तीफा देना पड़ा था। 

विज्ञापन


दिनेश कल्लाहल्ली ने कहा कि वह शिकायत वापस लेंगे, क्योंकि वह जद (एस) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी द्वारा लगाए गए पांच करोड़ रुपये के सौदे के आरोपों से दुखी हैं। बहरहाल कार्यकर्ता के वकील ने कहा कि कुछ तकनीकी समस्याएं हैं, जिस कारण यह निर्णय किया गया। 

इस बीच रमेश जारकीहोली के भाई बालचंद्र जारकीहोली ने आरोप लगाया कि राज्य में बड़ा षड्यंत्र हुआ, जिसमें चार टीम जारकीहोली को बदनाम करने और पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को निशाना बनाने में लगी हुई हैं। 
विज्ञापन


मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनके भाई और एक महिला के कथित वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। कार्यकर्ता ने जारकीहोली पर आरोप लगाया था कि उन्होंने महिला को कर्नाटक विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में नौकरी देने के बहाने उसका यौन उत्पीड़न किया।

संवाददाताओं से बात करते हुए कल्लाहल्ली ने कहा, ‘कुमारस्वामी के आरोपों से मैं काफी व्यथित हूं कि मैंने पांच करोड़ रुपये का सौदा किया। इसलिए मैंने शिकायत वापस लेने का फैसला किया है।’

बता दें कि बीते दिन ही कर्नाटक में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सीडी जारी की थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि मंत्री रमेश जारकीहोली ने एक महिला को नौकरी देने के नाम पर उसका यौन शोषण किया। 

सीडी सामने आने के बाद से ही कर्नाटक की राजनीति उथल-पुथल मच गया। कांग्रेस रमेश जारकीहोली के इस्तीफे व कानूनी एक्शन की मांग करने लगी। इसके बाद जारकीहोली ने बीते बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को भेजा।

उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह सच से काफी दूर हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस मामले में निर्दोष साबित होउंगा, लेकिन नैतिक आधार पर मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें