फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की हैवानियत पर बोले अन्ना हजारे, दुष्कर्मियों को तत्काल दी जाए फांसी

Thu, 01 Oct 2020 08:07 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अन्ना हजारे ने कहा, भारत ऋषि-मुनियों का देश है। भारत की संस्कृति दुनिया में श्रेष्ठ है। इस तरह की घटनाओं से देश का मान घटता है। इसलिए इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए...
विज्ञापन
Social activist Anna Hazare - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे ने हाथरस की हैवानियत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह घटना केवल एक लड़की की हत्या नहीं है बल्कि मानवता की हत्या है। इस मामले में दुष्कर्मियों को तत्काल फांसी दी जानी चाहिए। अन्ना ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश में महिला पर सामूहिक अत्याचार के मामले में अन्ना हजारे ने बयान जारी कर कहा कि हाथरस की घटना मानवता पर कलंक है।

विज्ञापन


भारत ऋृषि-मुनियों का देश है। भारत की संस्कृति दुनिया में श्रेष्ठ है। इस तरह की घटनाओं से देश का मान घटता है। इसलिए इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। अन्ना ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन पर प्रदेश की कानून व्यवस्था का भार है वह असफल साबित हो रहे हैं। यह चिंता की बात है। इसलिए दोषियों को तत्काल फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।

बीते साल हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने दोषियों को एन्काउंटर में मार गिराया था। तब अन्ना ने इसका समर्थन करते हुए कहा था कि देश में महिलाओं के साथ अत्याचार और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। अगर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के बाद भी दोषियों की फांसी नहीं हो रही है तो उनका एनकाउंटर किया जाना उचित है। उनके इस बयान पर विवाद हो गया था। इसलिए इस बार अन्ना ने हाथरस की घटना पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें