फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato flu: केरल में तेजी से बढ़ रहा टोमैटो फ्लू, अब तक 82 बच्चे मिले संक्रमित, पढ़ें क्या हैं इसके लक्षण

Sat, 20 Aug 2022 02:56 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

शोधार्थियों ने बताया कि इस बीमारी में त्वचा पर लाल निशान पड़ने लगते हैं और बड़े-बड़े दाने भी दिखाई देते हैं। कहा जा रहा है कि इसी तरह के लक्षण कोरोना, चिकनगुनिया, डेंगू और मंकीपॉक्स संक्रमण में भी दिखाई देते हैं। लाल फफोले पड़ने की वजह से इसका नाम टोमैटो फ्लू रखा गया है।
विज्ञापन
टोमैटो फ्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना और मंकीपॉक्स वायरस के बाद अब देश में टोमैटो फ्लू के मामले भी सामने आ रहे हैं। केरल में अब तक 82 बच्चों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेडिकल जर्नल द लांसेट में प्रकाशित एक लेख में यह तथ्य सामने आया है। 

विज्ञापन


गुजरात के शोधार्थियों ने दावा किया है कि इस साल छह मई से जुलाई के बीच 82 बच्चे टोमैटो फ्लू से संक्रमित हुए हैं। हालांकि इसे लेकर अब तक केरल सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लेख में शोधार्थियों ने बताया कि इस बीमारी में त्वचा पर लाल निशान पड़ने लगते हैं और बड़े-बड़े दाने भी दिखाई देते हैं। कहा जा रहा है कि इसी तरह के लक्षण कोरोना, चिकनगुनिया, डेंगू और मंकीपॉक्स संक्रमण में भी दिखाई देते हैं। लाल फफोले पड़ने की वजह से इसका नाम टोमैटो फ्लू रखा गया है।

इन्फ्लूएंजा जैसे दिखते हैं लक्षण
गुजरात के एलएम कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के वरिष्ठ प्रोफेसर विवेक पी चावड़ा ने कहा है कि इस बीमारी में थकान, मितली, उल्टी, दस्त, बुखार, पानी की कमी, जोड़ों की सूजन, शरीर में दर्द और सामान्य इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं। अध्ययन से जुड़े वैज्ञानिक अभी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह लक्षण किन वजहों से शरीर पर दिखाई पड़ते हैं।
विज्ञापन


संक्रमण के प्रभाव की जानकारी नहीं
अहमदाबाद के एलजे यूनिवर्सिटी के शोधार्थी कौशिका पटेल ने बताया, टोमैटो फ्लू का पहला मामला केरल के कोल्लम जिले में इस साल छह मई को सामने आया था। अब तक इस संक्रमण के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह अधिक गंभीर नहीं है और इसमें जान का जोखिम भी नहीं है। हालांकि महामारी के दौर में किसी भी संक्रमण को सामान्य रूप से नहीं देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें