फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-मोदी पर कांग्रेस का कटाक्ष, पूछा- मेज थपथपाने से चोटिल तो नहीं हुए हाथ

Fri, 08 Feb 2019 05:13 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने सरकार पर राष्ट्रपति के अभिभाषण का सियासी इस्तेमाल करने का आरोप मढ़ा। यही नहीं अंतरिम बजट के दौरान लगे मोदी-मोदी के नारों के बीच पीएम के मेज थपथपाने पर खरगे ने कटाक्ष किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी-मोदी पर इतने जोरदार तरीके से मेजें थपथपाई गई तो उन्हें लगा कि कहीं पीएम के हाथ न चोटिल हो गए हों। उन्होंने पीएम से मिलकर उनके हाथों का हालचाल लिया और जानना चाहा कि कहीं उनके हाथों को प्राथमिक उपचार की जरूरत तो नहीं है। खड़गे ने इस दौरान नोटबंदी, जीएसटी, राफेल और आरक्षण पर सरकार को घेरा।

खड़गे ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में वही सारी बातें कही गई हैं जो पीएम अपनी जनसभाओं और संसद में बोलते आए हैं। भाषण में सरकार की उपलब्धियों की तुलना पिछली सरकार से की गई है। ऐसा करना शोभा नहीं देता है। अभिभाषण का सियासी इस्तेमाल सरकार की गिरती मर्यादा को दर्शाता है। उन्होंने सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप मढ़ा। उन्होंने यहां तक कहा कि लोगों से बोलने का हक छीना जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राफेल और नोटबंदी पर घेरा

खड़गे ने सरकार पर आरोप मढ़ा कि राफेल सौदे मामले पर उसकी ओर से झूठ बोला गया है। इस मुद्दे पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में झूठे तथ्य पेश किए हैं। इस पर पीएम को जवाब देना चाहिए। उन्होंने इस सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति के जरिए कराने की बात कही। खड़गे ने यह साफ किया कि जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक वह इसके लिए लड़ते रहेंगे। 

खड़गे ने कहा कि पहले आरबीआई गवर्नर गए और उसके बाद ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का सियासी इस्तेमाल हो रहा है। नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि अमीरों पर इस फैसले की कोई मार नहीं पड़ी। इस फैसले से रोजगार खत्म हुए। छोटे कारोबार बंद हो गए। अर्थशास्त्रियों ने भी इस फैसले को गलत करार दिया। खड़गे ने यह भी आरोप मढ़ा कि जीएसटी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि विकास दर अगर आठ प्रतिशत है तो रोजगार क्यों घट रहे हैं और निवेश क्यों नहीं आ रहा है? सवर्ण आरक्षण बिल पर खड़गे ने कहा कि इस बिल को पेश करने से पहले तक कुछ मंत्रियों और कैबिनेट को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अच्छी चीजों का समर्थन करती है, लेकिन सरकार इतनी हड़बड़ी में यह विधेयक क्यों लेकर आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें