राहुल गांधी ने भी दिल्ली-एनसीआर में शाम को बदले मौसम और बूंदाबांदी का आनंद लिया। जब राहुल महासचिवों की बैठक में हिस्सा लेने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे तो उस समय बारिश हो रही थी। एसपीजी के अधिकारी ने उनकी ओर छतरी बढ़ाई, लेकिन उन्होंने उसके नीचे आने से इनकार कर दिया और भीगते हुए बैठक में पहुंचे।
प्रियंका व सिंधिया के साथ राहुल भी 11 को जाएंगे लखनऊ
कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार 11 फरवरी को लखनऊ जा रहे प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ राहुल गांधी भी जाएंगे। दोनों नेताओं को पूर्वी और पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों महासचिव लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में 12, 13 और 14 फरवरी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। हवाई अड्डे से प्रदेश कार्यालय तक निकलने वाले जुलूस में भी दोनों महासचिवों के साथ राहुल शामिल होंगे।