फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश चुनाव में चला तंज का दौर ,कांग्रेस ने कहा देवास की सड़के अमेरिका से अच्छी

Tue, 21 Aug 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
कमलनाथ
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में देश की दोनों राष्ट्रीय पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर तेवर दिखाते हुए जम कर एक दूसरे पर तंज कस रही हैं। हाल में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ पार्टी को विकास के काम को लेकर जमकर लताड़ा और तंज कसते हुए राज्य की सड़कों को बेहाल बताया।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को देवास के मंडी प्रांगण में किसान और युवा आक्रोश रैली में कहा- 'प्रदेश में सरकार बनते ही दस दिन में किसानों का कर्ज माफ, बिजली के बिल हाफ, नतीजा बीजेपी साफ...।' व्यग्य करते हुए कमलनाथ ने चुटकी लेते हुए कहा की किसानों की हालात, बिजली व्यवस्था की हालत जैसी खराब है वैसी ही हालत जनता सरकार चला रही भाजपा की कर देगी।

कांग्रेस के सीनियर नेता ने कहा- 'मुख्यमंत्री कहते हैं कि मप्र की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं, आज हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद देवास की जिस सड़क से सभास्थल तक आया हूं, उस सड़क को देखा तो पता लग गया है कि कैसे इनकी सड़कें अच्छी हैं।' देवास की सड़कों की निंदा करते हुए कमलनाथ ने छिंदवाड़ा का भी जिक्र कर दिया और कहा 'मैं तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से कहता हूं कि कभी छिंदवाड़ा आकर देखिए, विकास क्या होता है..।' 
विज्ञापन

 

आरोप की झड़ी लगाते हुए कमलनाथ ने मप्र को भ्रष्टाचार, दुष्कर्म, किसानों की आत्महत्या के मामले में देश में नंबर एक बताया। दूसरी ओर हरदा में तेजाजी चौक पर आयोजित सभा में कमलनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराजसिंह चौहान बड़े कलाकार है। कांग्रेस ने सरकार के काम को नाकाफी और विकास कार्य करने में अक्षम बताने के लिए सीनियर नेताओं को मैदान में उतार दिया है जो जम कर भाजपा नेताओं पर तंज कस रहे हैं।

विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें