फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़: पीड़ितों की मदद को आगे आया यूएई, 700 करोड़ की मदद की पेशकश

Tue, 21 Aug 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
पिनरई विजयन
विज्ञापन

केरल में जलस्तर बेशक पहले के मुकाबले में कम हो रहा है कि लेकिन इस प्राकृतिक आपदा की वजह से राज्य को 21,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। राज्य में फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं बाढ़ की वजह से अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है। निवासियों को फिर से बसाना सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि एक लाख इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं 10,000 किलोमीटर के हाईवे और रोड के साथ ही हजारों पुल बाढ़ में बह गए हैं। लाखों हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

विज्ञापन


ऐसी मुश्किल घड़ी में केरल की तरफ देश के आम से लेकर खास लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। राज्य को केंद्र सरकार से जहां 500 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिली है। वहीं कई राज्य सरकारों ने भी केरल की मदद के लिए राशि देने की घोषणा की है। अब केरल को पटरी पर लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी आगे आया है। यूएई ने राज्य को 700 करोड़ रुपए की सहायता देने की बात कही है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने दी। वहीं यूएई के वीपीएस हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉक्टर शमशीर वायलील ने बाढ़ पीड़ितों को 50 करोड़ रुपए दान किए हैं।

मुख्यमंत्री विजयन ने बताया कि केरल कैबिनेट ने राज्यपाल से 30 अगस्त को एक विशेष सत्र बुलाने की सिफारिश की है। जिसमें बाढ़ के बाद राहत, पुनर्वास और पुनर्निमाण को लेकर बातचीत की जाएगी। इस दुख की घड़ी में केरल को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस का भी साथ मिला है। दोनों ही पुलिस फोर्स ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने एक दिन का वेतन दान किया है। इसके अलावा बॉलीवुड के सितारे भी केरल की मदद करने के साथ ही लोगों से ऐसा करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें