फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी, सीबीआई ने बीएसएफ अधिकारी समेत तीन अन्य को किया नामजद

Wed, 23 Sep 2020 03:26 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
bsf - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए मवेशियों की तस्करी से जुड़े मामले में बीएसएफ की 36वीं बटालियन के एक पूर्व कमांडेंट तथा तीन अन्य को नामजद किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस मामले में एजेंसी आज 13 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। ये स्थान पश्चिम बंगाल के कोलकाता और मुर्शिदाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, पंजाब के अमृतसर और छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित हैं।


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 36वीं बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट सतीश कुमार तथा तीन अन्य व्यक्तियों-इनामुल हक, अनारुल शेख और मोहम्मद गुलाम मुस्तफा को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि कुमार इस समय रायपुर में पदस्थ है। बांग्लादेश से लगती सीमा की रक्षा का दायित्व बीएसएफ के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें