फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के वायरल हो रहे ट्वीट पर स्मृति ईरानी का तंज- रूस में चुनाव जीतना चाहते हैं क्या?

Sat, 21 Oct 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर ट्वीटर पर जंग छिड़ गई है। ईरानी ने हाल के दिनों में राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट्स किए जाने में आए अप्रत्याशित उछाल पर तंज कसा है।
विज्ञापन


स्मृति ने इस उछाल पर सवाल खड़े करती एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा कि क्या राहुल गांधी रूस, इंडोनेशिया या कजाकिस्तान जाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। Perhaps @OfficeOfRG planning to sweep polls in Russia, Indonesia & Kazakhstan ?? #RahulWaveInKazakh  https://t.co/xVanl2mKGh https://t.co/Yhl1oAGqOg — Smriti Z Irani (@smritiirani) October 21, 2017
विज्ञापन


दरअसल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राहुल के ट्वीट को विदेशों से फर्जी अकाउंट्स द्वारा रीट्वीट किया जा रहा है।  15 अक्टूबर को राहुल गांधी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एक ट्वीट को रीट्वीट किया था। इस ट्वीट में ट्रंप ने अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्तों के बारे में बताया था।

इस पर राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'मोदी जी जल्दी करें, ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप को एक बार फिर से गले लगाना होगा।' यह ट्वीट तुरंत की 20 हजार रीट्वीट हो चुका था और अभी इसे 30 हजार बार रीट्वीट किया जा चुका है। 

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि विश्लेषण में पाया गया कि रूस, कजाकिस्तान या इंडोनेशिया से किए जा रहे ये कथित बोस्ट्स यानी सॉफ्टवेयर से किए जाने वाली फर्जी रीट्वीट थे।

   
विज्ञापन

लगे रहो भाई गुजरात फिर भी हारोगे। साल मुबारक। 

राहुल गांधी - फोटो : office of rg
इससे पहले स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस ट्वीट पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने जय शाह को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। स्मृति ने नेशनल हेराल्ड केस का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद बेल पर बाहर है वह कोर्ट का मजाक उड़ा रहा है। लगे रहो भाई गुजरात फिर भी हारोगे। साल मुबारक। 

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव को लेकर राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह को लेकर उन्होंने कई बार बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। 

राहुल ने अपने ट्वीट में जय शाह को शाह-जादे कहकर तंज कसा था। राहुल ने शुक्रवार को जय शाह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'न खाऊंगा न खाने दूंगा' के तर्ज पर लिखा था कि मित्रों, शाह-जादे के बारे में न बोलूंगा, न बोलने दूंगा। इससे पहले राहुल ने बुधवार को लिखा था कि शाहजादा को सत्ता का कानूनी सहारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। 

पढ़ें: राम और गाय से आगे नहीं सोच सकती भाजपा : लालू

स्मृति ही नहीं केंद्र सरकार के और भी मंत्री लगातार जय शाह के मामले में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का बचाव कर रहे हैं। बदले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जय शाह को निशाने पर लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। 
  A person out on bail mocks the courts. Lage raho Bhai Gujarat phir bhi haroge 🙏 Saal Mubarak https://t.co/WQJI9i1NaH — Smriti Z Irani (@smritiirani) October 20, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें