फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: स्मृति ईरानी बोलीं- 'राहुल गांधी को देश की नहीं, अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता'

Fri, 17 Mar 2023 03:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव को अगर एक तरफ रख दें तो कांग्रेस को हाल के उत्तर पूर्व के चुनाव नतीजों से समझ जाना चाहिए कि देश का राजनीतिक मूड क्या है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर जारी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ब्रिटेन में की गई टिप्पणी इसलिए नहीं थी कि उन्हें देश की चिंता है बल्कि उन्हें अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता सता रही है। एक मीडिया कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी को हाल ही में उत्तर पूर्व के चुनाव नतीजे देखने चाहिए और समझना चाहिए कि देश का राजनीतिक मूड क्या है।

विज्ञापन





'कांग्रेस को देश का राजनीतिक मूड भांपना चाहिए'
स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव को अगर एक तरफ रख दें तो कांग्रेस को हाल के उत्तर पूर्व के चुनाव नतीजों से समझ जाना चाहिए कि देश का राजनीतिक मूड क्या है। उत्तर पूर्व राज्यों के चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कांग्रेस को इसे समझना चाहिए।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि देश में लोकतंत्र खतरे में है लेकिन असल में भारत में लोकतंत्र नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी खतरे में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान इसलिए नहीं दिया क्योंकि उन्हें देश की चिंता है बल्कि उन्हें अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने ही जम्मू में कहा था कि देश में सबकुछ ठीक है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Smriti Irani: PM से नफरत अब देश के प्रति नफरत में बदली, स्मृति बोलीं- राहुल ने विदेश में भारत को बदनाम किया
विज्ञापन


राहुल गांधी के बयान पर जारी है हंगामा
बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में ब्रिटेन दौरे पर अपने बयान में कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब संसद में विपक्ष के नेता महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलते हैं तो माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर देश में खूब  हंगामा जारी है। भाजपा राहुल गांधी से उनके बयान के लिए माफी की मांग पर अड़ी है। वहीं विपक्ष अदाणी मामले पर संयुक्त संसदीय समिति का गठन करने की मांग कर रहा है। इस मुद्दे पर संसद की कार्यवाही भी संचालित नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें