फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से कहा- आप जैसे बहुत आए और बहुत गए, पर यह हिंदुस्तान था है और रहेगा

Sun, 07 Apr 2024 12:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई में केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि इस देश में कई राज्य ऐसे हैं, जहां इंडी गठबंधन के सहयोगियों ने जय श्री राम कहने पर लोगों की हत्याएं कर दीं। हमारा सौभाग्य है कि वर्षों की तपस्या और इंतजार के बाद भगवान राम अपने भव्य मंदिर हैं।
विज्ञापन
Smriti Irani - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान हो गया है। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लोगों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। 

चेन्नई में केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि इस देश में कई राज्य ऐसे हैं, जहां इंडी गठबंधन के सहयोगियों ने जय श्री राम कहने पर लोगों की हत्याएं कर दीं। हमारा सौभाग्य है कि वर्षों की तपस्या और इंतजार के बाद भगवान राम अपने भव्य मंदिर हैं। हम भगवान के चरणों में सिर झुकाकर खड़े हैं। हमने तारीख भी बता दी है और मंदिर भी बना दिया है। प्रभु की महिमा देखिए, जो लोग उनके अस्तित्व को ठुकराया करते थे, आज वे भी उनके सामने खड़े हैं। राहुल गांधी का जिक्र करते हुए स्मृति ने कहा कि अगर उनके पास तक मेरी आवाज जा रही है तो वे समझ लें कि उनके जैसे बहुत लोग आए और गए हैं लेकिन यह हिंदुस्तान तब भी था, आज भी है और कल भी रहेगा। 

राहुल ने भी साधा निशाना

विज्ञापन

केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता गांधी ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग में अपने लोगों को रखा है। राहुल ने हैदराबाद में एक चुनावी रैली में कहा कि भारत में प्रतिदिन लगभग 30 किसान खुदकुशी कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों के एक रुपये का कर्ज माफ नहीं किया और अमीरों के 16 लाख करोड़ के कर्ज माफ कर दिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से करोड़ों लोग गरीब हुए हैं। कांग्रेस घोषणापत्र में पांच न्याय का उल्लेख करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो किसान न्याय के जरिये कृषि ऋण माफ किए जाएंगे और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी दी जाएगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना के लोगों से किए गए वादे पूरे कर रही है। राज्य सरकार ने पहले ही 30,000 सरकारी पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं और जल्द ही अन्य 50,000 पद भरे जाएंगे।

वायनाड नहीं है राहुल की पहली पसंद
ईरानी ने कुछ दिन पहले भी राहुल पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि एक दिन पहले, राहुल गांधी ने वायनाड को उनका परिवार बताया था, जिसपर ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार 50 साल तक उत्तर प्रदेश के अमेठी को अपना परिवार बताता रहा। कौन अपना परिवार बदलता है? कौन अपने परिवार से भागता है? गांधी परिवार ने अमेठी के लोगों को धोखा दिया है। अब वे वायनाड के लोगों को धोखा देने की तैयारी में हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में वायनाड राहुल के लिए पहली पसंद नहीं बल्कि उनकी मजबूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है? क्या राहुल गांधी उस पद के लिए सबको स्वीकार थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें