फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laos: लाओस में फंसे 17 भारतीय लौटेंगे घर, जयशंकर बोले- देश-विदेश हर जगह काम करती है मोदी की गारंटी

Sat, 06 Apr 2024 11:58 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयशंकर ने कहा, मोदी की गारंटी देश-विदेश हर जगह चलती है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को आकर्षक नौकरी के लालच में मानव तस्करों का शिकार बनने के प्रति आगाह किया था।
विज्ञापन
लाओस से बचाए गए भारतीय कर्मचारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाओस में धोखे में रखकर गैरकानूनी व खतरनाक काम में लगाए गए 17 भारतीय कामगार स्वदेश लौट रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को इसकी जानकारी दी और लाओस के अफसरों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा, मोदी की गारंटी देश-विदेश हर जगह चलती है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को आकर्षक नौकरी के लालच में मानव तस्करों का शिकार बनने के प्रति आगाह किया था।

मंत्रालय ने परामर्श जारी कर दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में नौकरी के अवसर तलाश रहे लोगों से कहा कि वे कोई भी प्रस्ताव स्वीकारने और देश छोड़ने से पूर्व अपने नियोक्ता की पृष्ठभूमि की अच्छी तरह से जांच कर लें। मंत्रालय ने कहा कि कंबोडिया में आकर्षक नौकरी के झांसे में आकर भारतीय मानव तस्करों के जाल में फंस रहे हैं। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि इन भारतीय नागरिकों को ऑनलाइन वित्तीय घोटाले और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए मजबूर किया जाता है। रोजगार के लिए कंबोडिया जाने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को केवल अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ऐसा करने के लिए आगाह किया जाता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें