मानव संसाधन विकास मंत्री से कपड़ा मंत्री बनीं स्मृति ईरानी ने केंद्रीय कैबिनेट के फेरबदल के एक दिन के बाद नए कार्यभार के लिए कमर कस ली है।
स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर की हैं। ईरानी की मानें तो वह कपड़ा मंत्रालय को चमकाकर मानेंगी।
ईरानी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने पिछले दो साल तक भारत में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम किया, इसके लिए वह प्रधानमंत्री मोदी की शुक्रगुजार हैं जो उन्होंने यह जिम्मेदारी उन्हें दी थी।
उन्होंने कहा कि अब कपड़ा मंत्रालय मिला है तो इस नए काम की जिम्मेदारी भी वह बखूबी निभाएंगी।